Search powered by Google. Results may include advertisements.

दिल्ली में एक लोटस टेंपल अपने आप में एक अनूठा मंदिर है, इसे बहाई उपासना मंदिर भी कहा जाता है।

भारत के लोगों के लिए कमल का फूल पवित्रता तथा शांति का प्रतीक होने के साथ ईश्वर के अवतार का संकेत चिह्न भी है। 

लोटस टेंपल या कमल मंदिर, भारत की राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस (कालकाजी मंदिर) के पास स्थित एक बहाई (ईरानी धर्मसंस्थापक बहाउल्लाह के अनुयायी) उपासना स्थल है। यह अपने आप में एक अनूठा मंदिर है। यहाँ पर न कोई मूर्ति है और न ही किसी प्रकार का कोई धार्मिक कर्म-कांड किया जाता है, इसके विपरीत यहाँ पर विभिन्न धर्मों से संबंधित विभिन्न पवित्र लेख पढ़े जाते हैं। भारत के लोगों के लिए कमल का फूल पवित्रता तथा शांति का प्रतीक होने के साथ ईश्वर के अवतार का संकेत चिह्न भी है। यह फूल कीचड़ में खिलने के बावजूद पवित्र तथा स्वच्छ रहना सिखाता है, साथ ही यह इस बात का भी द्योतक है कि कैसे धार्मिक प्रतिस्पर्धा तथा भौतिक पूर्वाग्रहों के अंदर रह कर भी, कोई व्यक्ति इन सबसे अनासक्त हो सकता है। कमल मंदिर में प्रतिदिन देश और विदेश के लगभग आठ से दस हजार पर्यटक आते हैं। आनेवाले सभी पर्यटकों को बहाई धर्म का परिचय दिया जाता है और मुफ्त बहाई धार्मिक सामग्री वितरित की जाती है। यहाँ का शांत वातावरण प्रार्थना और ध्यान के लिए सहायक है।



मंदिर का उद्घाटन 24 दिसंबर 1986को हुआ लेकिन आम जनता के लिए यह मंदिर 1 जनवरी 1987 को खोला गया। इसकी कमल सदृश आकृति के कारण इसे कमल मंदिर या लोटस टेंपल के नाम से ही पुकारा जाता है। बहाई उपासना मंदिर उन मंदिरों में से एक है जो गौरव, शांति एवं उत्कृष्ठ वातावरण को ज्योतिर्मय करता है, जो किसी भी श्रद्धालु को आध्यात्मिक रूप से प्रोत्साहित करने के लिए अति आवश्यक है। उपासना मंदिर मीडिया प्रचार प्रसार और श्रव्य माध्यमों में आगंतुकों को सूचनाएं प्रदान करता है। मंदिर में पर्यटकों को आर्किषत करने के लिए विस्तृत घास के मैदान, सफेद विशाल भवन, ऊंचे गुंबद वाला प्रार्थनागार और प्रतिमाओं के बिना मंदिर से आकर्षित होकर हजारों लोग यहां मात्र दर्शक की भांति नहीं बल्कि प्रार्थना एवं ध्यान करने तथा निर्धारित समय पर होने वाली प्रार्थना सभा में भाग लेने भी आते हैं। यह विशेष प्रार्थना हर घंटे पर पांच मिनट के लिए आयोजित की जाती है। गर्मियों में सूचना केंद्र सुबह ९:३० बजे खुलता है, जो शाम को ६:३० पर बंद होता है। जबकि सर्दियों में इसका समय सुबह दस से पांच होता है। इतना ही नहीं लोग उपासना मंदिर के पुस्तकालय में बैठ कर धर्म की किताबें भी पढ़ते हैं और उनपर शोध भी करने आते हैं।


मंदिर का स्थापत्य वास्तुकार फ़रीबर्ज़ सहबा ने तैयार किया है। इस मंदिर के निर्माण के बाद ऐसी जगह की जरूरत महसूस हुई, जहाँ पर सभी जिज्ञासुयों के प्रश्नों का सहजता से उत्तर दिया जा सके। तब सूचना केंद्र के गठन के बारे में निर्णय लिया गया। सूचना केंद्र के निर्माण में करीब पांच साल का समय लगा। इसको मार्च २००३ में जिज्ञासुओं के लिए खोला गया। सूचना केंद्र में मुख्य सभागार है, जिसमें करीब ४०० लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसके अतिरिक्त दो छोटे सभागार भी हैं, जिसमें करीब 70 सीटें है। सूचना केंद्र में लोगों को बहाई धर्म के बारे में जानकारी भी दी जाती है। इसके साथ ही आगंतुकों को लोटस टेंपल की जानकारी दी जाती है। इस मंदिर के साथ विश्वभर में कुल सात बहाई मंदिर है। जल्द ही आठवाँ मंदिर भी बनने वाला है। भारतीय उपमहाद्वीप में भारत के कमल मंदिर के अलावा छह मंदिर एपिया-पश्चिमी समोआ, सिडनी-आस्ट्रेलिया, कंपाला-यूगांडा, पनामा सिटी-पनामा, फ्रैंकफर्ट-जर्मनी और विलमाँट- संयुक्त राज्य अमेरिका में भी हैं।

प्रत्येक उपासना मंदिर की कुछ बुनियादी रूपरेखाएँ मिलती जुलती है तो कुछ अपने अपने देशों की सांस्कृतिक पहचानों को दर्शाते हुए भिन्न भी हैं। इस दृष्टि से यह मंदिर ‘अनेकता में एकता’ के सिद्धांत को यथार्थ रूप देता हैं। इन सभी मंदिरों की सार्वलौकिक विलक्षणता है - इसके नौ द्वार और नौ कोने हैं। माना जाता है कि नौ सबसे बड़ा अंक है और यह विस्तार, एकता एवं अखंडता को दर्शाता है। उपासना मंदिर चारों ओर से नौ बड़े जलाशयों से घिरा है, जो न सिर्फ भवन की सुंदरता को बढ़ता है बल्कि मंदिर के प्रार्थनागार को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान करते है। बहाई उपासना मंदिर उन मंदिरों में से है जो गौरव शांति एवं उत्कृष्ट वातावरण को ज्योतिर्मय करता है। उपासना मंदिर मीडिया प्रचार प्रसार और श्रव्य माध्यमों में आगंतुकों को सूचनाएँ प्रदान करता है। सुबह और शाम की लालिमा में सफेद रंग की यह संगमरमरी इमारत अद्भुत लगती है। कमल की पंखुड़ियों की तरह खड़ी इमारत के चारों तरफ लगी दूब और हरियाली इसे कोलाहल भरे इलाके में शांति और ताजगी देने वाला बनाती हैं।

More Post

कैलाशनाथ मंदिर, औरंगाबाद विवरण

कैलाश या कैलाशनाथ मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एलोरा गुफाओं की गुफा 16 में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी अखंड रॉक-कट संरचना है। कैलाश या कैलाशनाथ मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एलोरा गुफाओं की गुफा 16 में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी अखंड रॉक-कट संरचना है।

A Look at Buddhist Festivals and Cultures

Buddhism is an assortment of traditions and cultural expressions that celebrate countless festivals and rituals reflecting the diversity existing in Buddhist communities worldwide. These festivals are spiritual renewal exercises, community celebrations, and remembrance of key incidents in the life of Buddha and other holy personalities. This article therefore takes us on a pilgrimage into the invigorating world of Buddhist ceremonies and festivities to reveal their meaning, representations as well as cultural differences.The Meaning of Buddhist Festivals:For practitioners, Buddhist ceremonies hold deep significance by providing them with opportunities to further their spiritual practices; strengthen communal ties meant for devotion towards the Three Jewels (the Buddha, the Dharma or teachings, and the Sangha or spiritual community); or simply pay homage to these religious icons. Often these festivals allude to important events in the scriptures such as birth, enlightenment and parinirvana (passing away) of Buddha among others significant moments in Buddhism history/mythology.

Understanding the Importance of Christian Art as a Gateway to Religion Truths

Christianity, which is sufficient in artistic expressions and symbols, gives its members a way of visually expressing their faith’s deepest truths. Christian art has been a pathway for conveying the exegesis of theological concepts, biblical accounts and spiritual insights from time immemorial when icons were first made until the Renaissance. This paper delves into Christian art and symbolism to uncover the layers beneath this imagery as well as explore its profound significance within Christianity.

The Role of Art in Christian Tradition: Art has always been an important part of Christian worship since ancient times. Frescoes with scenes depicting Christ’s life, martyrs and stories from the Bible were painted on walls by Christians in Roman catacombs. Those works of art were used to teach churchgoers who could not read but wanted to know more about Christianity by showing them what it was all about.

Religious Symbolism in Art: Among the attributes of Christian Art is symbolic representation of spiritual aspects and theological ideas. Symbolism enables artists to make use of visual language to express difficult concepts, which can be understood across different languages and cultures. Some symbols have been so ingrained into the collective memory of Christians throughout history that they continue to serve as powerful reminders of faith.

The most iconic symbol in Christian art is the cross, which signifies Jesus Christ’s crucifixion at its epicenter. The meaning behind the cross extends beyond just a reminder of Christ’s death on behalf of humanity; it also serves as a constant symbol for hope for redemption and eternal life. Made from fine wood carvings, stained glass windows or huge sculptures, crosses have always stood as one strong signpost for forgiveness and divine love.

The dove, symbol of the Holy Spirit is another common symbol in Christian art. During the depiction of Jesus’ immersion, the dove descends from heaven to symbolize the Spirit’s presence upon Christ. The dove also connotes peace, purity and renewal of creation as indicated in Noah’s ark bible story and its manifestation through a dove carrying an olive branch.

Other symbols that frequently appear in Christian art include fish which represent Christ and his followers, lambs symbolizing Christ’s sacrificial death and anchors that signify unshakable faith during trying times. Each carries deep significance and multiple layers of meaning so that they can always allow Christians to reflect on their faith mysteries in order to be closer to God.