Search powered by Google. Results may include advertisements.

वृन्दावन, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले में स्थित एक महत्वपूर्ण धार्मिक व ऐतिहासिक नगर है।

वृन्दावन श्री कृष्ण की कुछ अलौकिक बाल लीलाओं का केन्द्र माना जाता है।

मथुरा शहर मे सम्मिलित वृन्दावन मथुरा से १५ किमी कि दूरी पर स्थित वृन्दावन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले में स्थित एक महत्वपूर्ण धार्मिक व ऐतिहासिक नगर है। वृन्दावन भगवान श्रीकृष्ण की लीला से जुडा हुआ है। यह स्थान श्री कृष्ण की कुछ अलौकिक बाल लीलाओं का केन्द्र माना जाता है। यहाँ विशाल संख्या में श्री कृष्ण और राधा रानी के मन्दिर हैं। बांके विहारी जी का मंदिर, श्री गरुड़ गोविंद जी का मंदिर व राधावल्लभ लाल जी का, ठा.श्री पर्यावरण बिहारी जी का मंदिर बड़े प्राचीन हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ श्री राधारमण, श्री राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, गोपीनाथ, गोकुलेश, श्री कृष्ण बलराम मन्दिर, पागलबाबा का मंदिर, रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मन्दिर, अक्षय पात्र, वैष्णो देवी मंदिर। निधि वन आदि भी दर्शनीय स्थान है। यह कृष्ण की लीलास्थली है। हरिवंशपुराण, श्रीमद्भागवत, विष्णु पुराण आदि में वृन्दावन की महिमा का वर्णन किया गया है। कालिदास ने इसका उल्लेख रघुवंश में इंदुमती-स्वयंवर के प्रसंग में शूरसेनाधिपति सुषेण का परिचय देते हुए किया है इससे कालिदास के समय में वृन्दावन के मनोहारी उद्यानों के अस्तित्व का भान होता है।



श्रीमद्भागवत के अनुसार गोकुल से कंस के अत्याचार से बचने के लिए नंदजी कुटुंबियों और सजातीयों के साथ वृन्दावन में निवास के लिए आये थे। विष्णु पुराण में इसी प्रसंग का उल्लेख है। विष्णुपुराण में भी वृन्दावन में कृष्ण की लीलाओं का वर्णन है। वर्तमान में टटिया स्थान, निधिवन, सेवाकुंज, मदनटेर,बिहारी जी की बगीची, लता भवन (प्राचीन नाम टेहरी वाला बगीचा) आरक्षित वनी के रूप में दर्शनीय हैं। कहते है कि वर्तमान वृन्दावन असली या प्राचीन वृन्दावन नहीं है। श्रीमद्भागवत के वर्णन तथा अन्य उल्लेखों से जान पड़ता है कि प्राचीन वृन्दावन तो गोवर्धन के निकट कहीं था। यह तब गोवर्धन-धारण की प्रसिद्ध कथा की स्थली वृन्दावन पारसौली (परम रासस्थली) के निकट था। अष्टछाप कवि महाकवि सूरदास इसी ग्राम में दीर्घकाल तक रहे थे। सूरदास जी ने वृन्दावन रज की महिमा के वशीभूत होकर गाया है-हम ना भई वृन्दावन रेणु। वृन्दावन को 'ब्रज का हृदय' कहते है जहाँ श्री राधाकृष्ण ने अपनी दिव्य लीलाएँ की हैं। इस पावन भूमि को पृथ्वी का अति उत्तम तथा परम गुप्त भाग कहा गया है। पद्म पुराण में इसे भगवान का साक्षात शरीर, पूर्ण ब्रह्म से सम्पर्क का स्थान तथा सुख का आश्रय बताया गया है।


इसी कारण से यह अनादि काल से भक्तों की श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। चैतन्य महाप्रभु, स्वामी हरिदास, श्री हितहरिवंश, महाप्रभु वल्लभाचार्य आदि अनेक गोस्वामी भक्तों ने इसके वैभव को सजाने और संसार को अनश्वर सम्पति के रूप में प्रस्तुत करने में जीवन लगाया है। यहाँ आनन्दप्रद युगलकिशोर श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा की अद्भुत नित्य विहार लीला होती रहती है। 15वीं शती में चैतन्य महाप्रभु ने अपनी ब्रजयात्रा के समय वृन्दावन तथा कृष्ण कथा से संबंधित अन्य स्थानों को अपने अंतर्ज्ञान द्वारा पहचाना था। रासस्थली, वंशीवट से युक्त वृन्दावन सघन वनों में लुप्त हो गया था। कुछ वर्षों के पश्चात शाण्डिल्य एवं भागुरी ऋषि आदि की सहायता से श्री कृष्ण के पौत्र वज्रनाभ ने कहीं श्रीमन्दिर, कहीं सरोवर, कहीं कुण्ड आदि की स्थापनाकर लीला-स्थलियों का प्रकाश किया। किन्तु लगभग साढ़े चार हज़ार वर्षों के बाद ये सारी लीला-स्थलियाँ पुन: लुप्त हो गईं, महाप्रभु चैतन्य ने तथा श्री रूप-सनातन आदि अपने परिकारों के द्वारा लुप्त श्रीवृन्दावन और ब्रजमंडल की लीला-स्थलियों को पुन: प्रकाशित किया।

श्री चैतन्य महाप्रभु के पश्चात उन्हीं की विशेष आज्ञा से श्री लोकनाथ और श्री भूगर्भ गोस्वामी, श्री सनातन गोस्वामी, श्री रूप गोस्वामी, श्री गोपालभट्ट गोस्वामी, श्री रघुनाथ भट्ट गोस्वामी, श्री रघुनाथदास गोस्वामी, श्री जीव गोस्वामी आदि गौड़ीय वैष्णवाचार्यों ने विभिन्न शास्त्रों की सहायता से, अपने अथक परिश्रम द्वारा ब्रज की लीला-स्थलियों को प्रकाशित किया है। वर्तमान वृन्दावन में प्राचीनतम मंदिर मुग़ल सम्राट अकबर के शासनकाल में राजा मानसिंह का बनवाया हुआ है। यह था। मूलत: यह मंदिर सात मंजिलों का था। ऊपर के दो खंड औरंगज़ेब ने तुड़वा दिए थे। किम्वदंती है इस मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर जलने वाले दीप मथुरा से दिखाई पड़ते थे। यहाँ का अन्य विशाल मंदिर दाक्षिणत्य शैली में बना हुआ रंगजी के नाम से प्रसिद्ध है। इसके गोपुर बड़े विशाल एवं भव्य हैं। यह मंदिर दक्षिण भारत के श्रीरंगम के मंदिर की अनुकृति जान पड़ता है। वृन्दावन के दर्शनीय स्थल हैं- निधिवन (हरिदास का निवास कुंज), कालियादह, सेवाकुंज आदि।

More Post

Which is 1st verse from the Bhagavad Gita?

The first verse of the Bhagavad Gita is: 
 
 "Dhritarashtra said: O Sanjaya, what did my son and the sons of Pandu do when they assembled on the sacred plain of Kurukshetra eager for battle?" 
 
 

Sikhism: A Path of Belief, Parity, and Selflessness

1. The Origin of Sikhism: The Oneness Vision of Guru Nanak The founder of Sikhism, Guru Nanak, set out on a spiritual quest in the fifteenth century that resulted in the establishment of a new way of life. The idea of oneness—oneness with the divine, oneness with people, and oneness with nature—lies at the core of Sikhism. The teachings of Guru Nanak uphold the equality of all people, regardless of gender, caste, or creed, and they inspire a revolutionary spirit of acceptance and inclusivity.

 

Exploring Hinduism: A Journey into the Heart of an Ancient Faith

Dharma in Hinduism: Dharma is like a guidebook for living the right way in Hinduism. It's a set of rules that tell us how to be good to everyone and everything. There are rules for how to act in society, how to treat ourselves, and how to respect the world around us. Dharma helps us live in a way that keeps everything in balance, just like the order of the universe.

The Parsi identity respects diversity while upholding cultural traditions

The history and cultural background of the Parsi Architechture expresses the spirit of Zoroastrian faith and reflects on the continuity of the glorious past of this Ancient Religion. Originating in ancient Persia, the Parsi community has reached their enduring status by maintaining and artificial the architecture of Zoroastrianism that encompasses different areas and eras. This article shall addresses these complex linkages through examination of the way how the religious symbolism, cultural identity, and the historical context have subtly woven the physical landscapeformed for the Parsi community.Historical Background:In order to realize Parsi architecture, it is necessary to disect the historical background of Zoroastrianism as well as its migration to India. Zoroastrianism, which belongs to the group of ancient monotheistic religions, has been part of the human history from ancient times. It originated in Persia (the modern day of Iran) and went to the zenith during the Achaemenid, Parthian, and Sassanian empires. After the Arab venture on Persia in the 7th century CE, Zoroastrians had to be persecuted and so they went in exile to towns like Gujarat that is the western coast of India. Arriving in Iran, they were entitled to be called the Parsis who were original caretakers of ancestral practices, cultural activities, and ethos, the essence of characteristic of all Parsi structures.Key Architectural Features:The Parsi architecture is the outcome of Indigenous Indian styles merge with Persian and European elements that combined gives a distinctive and individualized design marked by its sophisticated elegance and space-friendly features. Some key architectural features commonly found in Parsi buildings include:Some key architectural features commonly found in Parsi buildings include:

  • Atash Behrams and Fire Temples: The fiery altar which is the only Zoroastrian place of worship is representative of pureness and the eternal light of God. Such atash behrams or fire temples that are sacred places in which the eternal flame, symbolizing presence of Ahura Mazda the supreme god in the Zoroastrian cosmology, is considered the highest dignity. These temples are ornate and rigorously constructed with the intention of holding rituals and ceremonies that are associated with fire worship and feature exquisite facades, intricate carvings and geometric patterns that mirror the characteristic fire symbol of the worshipers.

Jain Events, Holidays and their Festivals

Jain Festivals and Celebrations: The Importance of Paryushan Parva, Mahavir Jayanti, and Other Jain RemarksJainism is one of the oldest religions in the world that is based on non-violence (ahimsa), truth (Satya), non-stealing (asteya), chastity (brahmacharya) and non-possessiveness (aparigraha). These principles are portrayed through Jain festivals and celebrations which possess a rich cultural background full of deep spiritual meanings, austere practices, and enthusiastic participation by the entire community. Some of these festivals include Paryushan Parva, and Mahavir Jayanti among others.

Paryushan Parva: The Festival of Forgiveness and Self-DisciplineParyushan Parva is known as the most important festival in Jainism which is characterized by deep thoughts, purification of oneself, and renewing one’s spirituality. Every year its celebration takes eight days for Shwetambar Jains while for Digambar Jains it goes on for ten days.